शांतिपुरी। वट सावित्री व्रत पर शनिवार को शांतिपुरी क्षेत्र में सुबह से ही मंदिरों एवं वट वृक्षों के आसपास सुहागिन महिलाएं एकत्र होने लगी थी। महिलाओं ने निर्जला व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाओं ने मंत्रोच्चार के बीच वट वृक्ष की परिक्रमा की और रक्षा सूत्र बांधकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसरों में दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होते रहे।
महिलाओं के अनुसार वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। व्रत पूर्ण होने के बाद महिलाओं ने प्रसाद वितरित किया। वहां गीता देवी, रामा देवी, ममता, चंपा देवी, भागीरथी, सीता, सपना, रेनू, पूजा, कविता, दीपा, पुष्पा, तनुजा, मीना, मंजू, गुंजन, तारा और खष्टी देवी आदि थीं।