फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाइड्रा की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Fri, 10 Apr 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। हाइड्रा की चपेट में आकर बाइक सवार राजमिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


ग्राम अंगदपुर निवासी राजीव कुमार (20) राजमिस्त्री था। वह बृहस्पतिवार देर शाम काशीपुर से घर आ रहा था। अफजलगढ़ मार्ग स्थित लकड़ी मंडी चौराहे के पास राजीव हाइड्रा की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को देखने के लिए जमा हुई भीड़ से मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। एंबुलेंस की मदद से शव को सरकारी अस्पताल पहुंचा गया। संजीव कुमार ने बताया कि उसका भाई राजीव अविवाहित था। काशीपुर की एक कंपनी की साइट पर वह कार्य कर रहा था। घटना के कुछ देर पहले ही राजीव से उसकी फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि हाइड्रा को कब्जे में ले लिया है। शव को काशीपुर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। घटना की वास्तविकता जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहा है। मामले अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें