फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो इलाज : 32 में से 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं

Fri, 10 Apr 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरकार भले ही सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पुख्ता होने के दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ माने जाने वाले आधे से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्साधिकारी ही तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (ए टाइप) स्थापित हैं। 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्साधिकारी का पद वर्षों से रिक्त है। चिकित्साधिकारी न होने से ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है। अस्पताल फार्मासिस्टों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नगरीय क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है।
-
डॉक्टर विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनेशपुर, चकरपुर, प्रतापपुर, मैनाझुंडी, नारायणपुर, गूलरभोज, सकैनिया, बन्नाखेड़ा, बेरियादौलत, महुआखेड़ागंज, पतरामपुर, गड़ीनेगी, हल्दी, पक्कीखमरिया, रायपुर, तिलियापुर, रामनगर, जोगीपुरा, करनपुर।
विज्ञापन


केवल तीन केंद्रों पर संविदा चिकित्सक
रुद्रपुर। चिकित्साधिकारी विहीन 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्रों में से केवल तीन अस्पतालों में संविदा चिकित्सक तैनात हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरामपुर, पक्कीखमरिया और गढ़ीनेगी में संविदा चिकित्सक तैनात हैं। ढकिया अस्पताल के चिकित्साधिकारी पीजी प्रशिक्षण में हैं। वहां भी संविदा चिकित्सक की तैनाती है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्साधिकारियों की तैनाती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन स्तर पर चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। चिकित्सक आवंटित होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, यूएस नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें