फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: राजकुमार और सीता के बीच झगड़ा, दो बच्चों की मां ने किया सुसाइड...मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया

Sat, 27 Apr 2024 04:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के रंपुरा में एक महिला संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में एक महिला संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से पीलीभीत यूपी और हाल निवासी वार्ड 23 रंपुरा में राजकुमार अपनी पत्नी सीता (28) व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। राजकुमार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर राजकुमार और सीता के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह ड्यूटी पर चला गया। शाम को दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान राजकुमार के कमरे का दरवाजा खुला था। वहां से गुजर रहे मकान मालिक ने सीता को पंखे से फंदे पर लटका देखा।

ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: जलते पहाड़...चारों ओर धुआं और अंधकार, कुमाऊं के जंगलों में 26 जगह पर लगी आग; बेबस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर, इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और शव को उतारा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सीता की शादी को छह साल हुए थे। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शव को मोर्चरी में भेज दिया है और परिजनों के आने पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें