फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ससुराल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत

Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मायके पक्ष ने दामाद पर बेटी को रुपयों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूरारानी की दुर्गा काॅलोनी निवासी निशा (24) ने वर्ष 2022 में भूरारानी निवासी गोविंद साहनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक साल दो महीने की बेटी है। सोमवार शाम दंपती के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में निशा कमरे में फंदे पर लटकी मिली। ससुराली आनन-फानन उसे निजी डाॅक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित करने पर शव घर ले आए।
निशा के भाई दीपक साहनी के अनुसार ससुरालियों ने उनको घटना की सूचना नहीं दी। किसी ने उनको फोन कर मौत के बारे में बताते हुए कहा कि ससुराली गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने शव श्मशान घाट ले गए हैं। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से शव कब्जे में ले लिया। सोमवार सुबह तहसीलदार दिनेश कुटौला ने मोर्चरी पहुंचकर पंचनामे की कार्यवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें