फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैती मेला : ठेकेदार के कारिंदों ने फड़ दुकानदारों से की मारपीट

Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर चैती मेला में ठेकेदार के आदमियों के साथ हुई मारपीट में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
काशीपुर। चैती मेले में बीती देर रात ठेकेदारों के आदमियों ने फड़ दुकानदारों से तहबाजारी के रुपयों को लेकर मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने दुकानदारों का सामान सड़क पर फेंक कर नष्ट कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चैती मेले में मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के सामने सड़क पर चश्मे, खिलौने, लस्सी, की-रिंग आदि के फड़ लगे हुए थे। रविवार देर रात दुकान-तहबाजारी के ठेकेदार के आदमियों ने इन फड़ कारोबारियों से तहबाजारी के बाकी रुपयों को लेकर जमकर मारपीट की।
इस दौरान दुकानदार मदन पाल, ज्ञानेंद्र व शुभम ठाकुर समेत 5-6 दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार के आदमियों ने तहबाजारी के पहले रुपये मांगे। जब दुकानदारों ने उन लोगों को अपनी परेशानी बताई तब वह उनके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही महिलाओं व बच्चों के साथ भी अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें