फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, तीन साल पहले हुई थी शादी

Fri, 01 Nov 2024 04:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

यूपी के बिलासपुर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बिलासपुर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। रामपुर जिले के ग्राम केमरी निवासी शशि (24) का विवाह तीन साल पहले इसी जिले के ग्राम सिकरौला निवासी रिंकू से हुआ था। उनका एक साल का बेटा भी है। बुधवार को शशि को ससुराली गंभीर हालात में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लाए थे।

विज्ञापन


शशि ने जहरीले पदार्थ खाया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। । सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को मोर्चरी भेज दिया था। जानकारी होने पर मृतका के पिता साहब सिंह और परिजन मोर्चरी पहुंचे थे। उनका आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराली उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को जहर खिलाकर हत्या की गई।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि महिला की शादी को तीन साल हुए थे, लिहाजा नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की गई थी। मामले में तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें