11केटीएम01पी-खटीमा सरकारी अस्पताल में शायदा।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर के इस्लामनगर निवासी एक नवविवाहिता ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर निकाह के 20 दिन बाद ही ससुराल वालों पर मारपीट करने और दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में नवविवाहिता ने कहा कि उसका मायका यूपी के जिला बिजनौर में है। कहा कि उसका पति बिजनौर में काम करता था और उसे 20 दिन पहले बहला फुसलाकर लेकर आया और यहां उससे निकाह किया। आरोप है कि निकाह के दूसरे दिन से उसे मारने पीटने लगे थे।
नौ सितंबर को अपराह्न करीब 11 बजे पति, सास, ननद ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर घर के बाहर भागी तो उन्हाेंने घर के बाहर भी उसे पकड़कर पीटा। मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है। इधर, बुधवार को विवाहिता मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची।