फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों का विवाह कराकर दुआएं ली

Thu, 02 Nov 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
विज्ञापन
काशीपुर में सामूहिक समारोह में मौजूद नव दंपत्ति को आशीर्वाद देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैदिक मत्रोच्चारण ध्वनि के साथ समाज के कमजोर वर्ग के 21 जोड़े युवकों और कन्याओं का वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हो गया। 
विज्ञापन

बुधवार को बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था ने चैती मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के अलावा पड़ौसी राज्य के जरूरतमंद परिवार के 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। जसपुर खुर्द के ग्राम प्रधान आनंद प्रधान के आवास से बरात निकली।

सभी 21 दूल्हे सजधज कर घोड़ों पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ चैती मैदान स्थित विवाह स्थल पर पहुंचे। जहां आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबूराम (प्रापर्टी डीलर), सचिव अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दकी, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, आकाश गर्ग, ब्लॉक प्रमुख गुरुमुख सिंह, अशोक शर्मा,  शक्ति प्रकाश अग्रवाल, सुरेश कुमार गंभीर, नरेंद्र चौधरी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, अलका पाल, एमए राहुल ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद विवाह संपन्न कराया गया। आयोजकों ने प्रत्येक जोड़े को डबल बैड, बिस्तर, बर्तनों का सेट सहित अन्य सामान भेंट किया। चुन्नी देवी ने सभी को एक-एक सिलाई मशीन और सोने के जेवर दान दिए। चैती मंदिर के प्रधान पंडा विकास अग्निहोत्री के विवाह कार्यक्रम संपन्न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक दूजे के हुए ये जोड़े
बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था की ओर से चैती मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मनोज कुमार और प्रीति, सुभाष और शीतल, किशोर और अनीता, अजय कुमार और सोनिका, दिनेश सिंह और गीता, जोगेंद्र सिंह और कविता, अनिल कुमार और प्रियंका, रिंकू और मोनिका, तेजपाल सिंह और लक्ष्मी, विकास और किरन, विजयपाल सिंह और ज्योति, विक्की और संतोष, शोभित कुमार और आशा, अमित और दीपा, विक्की और धनवती, शीशपाल और आरती, दीपक कुमार और स्वाति, राजीव कुमार और लक्ष्मी, उमेश और मीनाक्षी, कपिल और इंद्रवती, शेंकी और अंशु का विवाह संपन्न हुआ। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें