फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी ब्याह में बैंड, तमाशा, नाच गाना नहीं करेंगे कुरैशी

Sat, 04 Apr 2015 12:02 AM IST
Marriage band, pageant, dance song will Qureshi, us nagar news, khatima
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरैशियान कमेटी इस्लाम नगर के तत्वावधान में हुई पंचायत में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुरैशी बिरादरी के लोग जुटे। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने का निर्णय लिया गया और पंचायत के निर्णय को न मानने वालाें का सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की गई।
विज्ञापन


 पंचायत के निर्णय की निगरानी के लिए 25 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जिन्हें पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत के फैसले से बिरादरी के गरीब परिवारों को लाभ होगा।
इस्लाम नगर में कुरैशी मसजिद के प्रांगण में आयोजित कुरैशी बिरादरी की आम पंचायत में शादी, मंगनी, रिश्तेदारियों में होने वाली फिजूल खर्ची को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए गए।
विज्ञापन


आम सहमति से निर्णय लिया गया कि कुरैशी बिरादरी की लड़की का जब लड़के की तरफ से महिलाएं पैगाम लेकर आएंगी तो उसमें पांच से पंद्रह महिलाएं ही आ सकती हैं। मंगनी या जवाब हो तो 15 से लेकर 35 आदमी ही आ सकते हैं। बिरादरी की शादी में तमाशा, नाच, गाना, बैंड बाजा नहीं बजाया जाएगा। पंचायत के फैसले के खिलाफ जाने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर रहीश अहमद कुरैशी, सलीम कुरैशी, एम. जफर, मो. आलम कुरैशी, इकरार, मो. शकीर, राजू, इरशाद, जाकिर, लियाकत, किसार अहमद, रफीक अहमद, साबिर, फयाज, मुमताज अहमद आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें