फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: काशीपुर में कल से ऑड ईवन के फॉर्मूले पर खुलेगा बाजार, वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Mon, 04 May 2020 05:00 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंहनगर
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर में लाॅकडाउन-3 में ऊधमसिंहनगर ग्रीन जोन में होने के कारण बाजार की दुकाने अलग-अलग दिनों में सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक खोले जाने की छूट दी गयी है। उधमसिंहनगर से सटे अधिकांश जिले रेड जोन में होने के कारण जिलाधिकारी डाॅ. नीरज खैरवाल ने केवल 50 प्रतिशत दुकानें ही खोलने की ही अनुमति दी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश के मद्देनजर सोमवार को एक बैठक नगरनिगम के एपीजे कलाम सभागार में हुई। जिसमें एएसपी राजेश भट्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, मुख्य नगर आयुक्त प्रकाश चन्द्र, सीओ मनोज ठाकुर व कोतवाल चन्द्रमोहन रावत ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बाजार खोले जाने की रणनीति पर चर्चा की।

तय किया गया कि पुलिस प्रशासन व्यापार मंडल के के सहयोग से शहर की दांई व बांई ओर की दुकानों के लिए 1 और 2 नंबर निर्धारित करेगा। इसी के अनुसार बारी बारी से एक दिन छोड़कर दुकानें खोली जाएगी।
विज्ञापन


ऑड नंबर की दुकानें ओड तिथियों जैसे 1, 3, 5, 7, 9, 11 आदि को खुलेगी। जबकि इवन नंबर की दुकानें इवन तिथियों में ही खुलेंगी। इस दौरान सैलून व माल नही खुल सकेंगे साथ ही पके हुये खाद्य प्रदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दोपहिया/चौपहिया वाहनों का प्रवेश बाजार में पूरी तरह बंद रहेगा। इसके लिए मुख्य बाजार में कोतवाली के सामने और एससी गुड़िया मार्ग पर बेरिकेटिंग लगा दिए गए है।

गोदाम से माल मंगाने के लिए ई-रिक्शाओं की अनुमति रहेगी लेकिन वे सवारी नहीं वह सवारियां नही ढो पायेंगे। बैठक में सहायक नगरायुक्त आलोक उनियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, उपाध्यक्ष जतिन नरूला, अमन बाली, दीपक वर्मा, राजकुमार सेठी, राकेश नरूला, अश्विनी छाबड़ा, राजीव सेतिया, मुशर्रफ हुसैन, आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें