फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कड़ाके की ठंड में गर्म हुआ टोपी और मफलर का बाजार

Thu, 11 Jan 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में टोपी व मफलर बेचता दुकानदार। -संवाद
विज्ञापन
खटीमा। सीमांत क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बढ़ती ठंड में टोपी और मफलर का बाजार को गरमाहट मिली है। बढ़ती बिक्री से ठंड में भी दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

खटीमा मुख्य बाजार क्षेत्र के अलावा पुरानी तहसील रोड, खडंजा बाजार, टनकपुर मार्ग और सितारगंज मार्ग की दुकानों में आजकल सबसे अधिक बिक्री गर्म टोपियों और मफलर की हो रही है। पहले खटीमा के युवा टोपियां, मफलर, स्वेटर और जैकेट लेने के लिए नेपाल जाया करते थे लेकिन वर्तमान में सभी प्रकार के ऊनी वस्त्र खटीमा में उचित दाम पर उपलब्ध हैं। शमशुद्दीन ने बताया कि पारा गिरने से मांग बढ़ गई है। बाजार में 80 से 500 रुपये तक टोपियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा मफलर का मूल्य भी 100 से लेकर 500 रुपये तक है। ब्रांडेंड टोपी और मफलर भी खूब बिक रहे हैं। खटीमा के विभिन्न कपड़ों के शोरूम में आजकल ऊनी वस्त्र खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें