- अवैध रूप से खाद्य सामग्री लाने पर सचल दल ने की कार्रवाई
काशीपुर। मंडी में अवैध रूप से खाद्य सामग्री लाने वालों पर कार्रवाई करते हुए सचल दल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 मेंमें 5.71 लाख की वसूली की है। मंडी समिति की टीम सड़कों पर चेकिंग के दौरान मंडी शुल्क, विकास सेंस और जुर्माना वसूलती है।
मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि यह वसूली बिना परमिट माल ले जाने, टैक्सी चोरी या नियम उल्लंघन पर होती है। सचल दल यूपी-उत्तराखंंड सीमा पर चेकिंग करती है। सचल दल ने करीब चार हजार से अधिक वाहनों को पकड़ा है। इन वाहनाें से बिना परमिट के माल लाया जा रहा था। इन वाहनों से शमन शुल्क, मंडी शुल्क और विकास सेंस के मद में 5.71 लाख रुपये वसूले गए हैं। इस वर्ष भी दल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।