फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमलाकर युवक को किया अधमरा, हालत चिंताजनक

विज्ञापन
काशीपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल रियाजुद्दीन। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर तीन लोगों ने धारदार हथियारों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विजयनगर, नई बस्ती निवासी रियाजुद्दीन उर्फ बबली डिश का कार्य करता है। 16 मार्च की रात वह काम निपटाकर घर लौट रहा था। रामनगर रोड पर टूरिस्ट रेस्टोरेंट वाली गली में हथियारों से लैस तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। रियाजुद्दीन के सिर में गंभीर चोटें आईं, उसके दांत और नाक की हड्डी टूट गई। उसे आईसीयू में रखा गया है। घायल की पत्नी इसराना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इनमें मोहल्ला सिंघान निवासी एक शराब तस्कर का बेटा और दूसरा मोहल्ला कटोराताल निवासी आढ़ती का बेटा उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें