फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, एक मार्च को होनी थी शादी; छाया मातम

Wed, 19 Feb 2025 02:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से शादी की तैयारियों में लगे परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से शादी की तैयारियों में लगे परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप से नेताजी सुभाष कॉलोनी निवासी लक्की देव (24) सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। उसकी एक मार्च को शादी होनी थी। वह और परिवार के सदस्य शादी के कार्ड बांटने  के साथ ही तैयारियों में जुटे थे। बुधवार की देर शाम लक्की बाइक से कार्ड बांटने निकला था। अटरिया रोड पर शक्ति विहार मोड़ पर अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के घायल लक्की को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई और दो बहनों के दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें