फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: घर के गेट पर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युव क का शव, मजदूरी करता था उमेश

Thu, 24 Sep 2026 10:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में एक युवक का बुधवार रात घर के गेट पर संदिग्ध हालात में शव लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

खटीमा में एक युवक का बुधवार रात घर के गेट पर संदिग्ध हालात में शव लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

राजीव नगर निवासी उमेश कश्यप (34) पुत्र सुखराम कश्यप मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात वह खाना खाने के बाद कहीं चला गया था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन के लिए जैसे ही घर का गेट खोला, उसका शव गेट पर फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे सरकारी ले जाने को कहा गया।

विज्ञापन


परिजन उसे लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टर ने देखते ही उमेश मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उमेश मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो पुत्र व पुत्रियां हैं। उसके छोटे भाई का परिवार भी साथ में ही रहता है। उमेश चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। झनकईया थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि युवक का शव रात में उसके घर के गेट पर लटका हुआ मिला था। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें