फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेस्टोरेंट से युवक का ले जाकर पीटा, अपहरण का भी आरोप; सात पर केस

Wed, 11 Dec 2024 04:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशापुर/ ऊधम सिंह नगर

सार

एक युवक ने सात लोगों के खिलाफ उसके साथ अभद्रता, मारपीट और अपहरण करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक युवक ने सात लोगों के खिलाफ उसके साथ अभद्रता, मारपीट और अपहरण करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में ठाकुरद्वारा के ग्राम चंदूपुरा (मुरादाबाद) निवासी जतिन कुमार ने कहा कि वह चीमा चौराहे के पास किराये के मकान में रहता है। छह दिसंबर को उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई। आठ दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे वह जसपुर खुर्द स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। उसके साथ सन्नी यादव, रितिक चौधरी, अंकुर राठौर, विकास कुमार भी थे। इसी दौरान रेस्टोरेंट पर रितिक यादव, नीरज अधिकारी, रजत चौहान, लवी र्विक, हरजिंदर सिंह, ओमवीर यादव, विनोद यादव और प्रभजीत आदि आए।

विज्ञापन


उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी जबरन उसे रेस्टोरेंट के बाहर ले आए और उसके दोस्त की कार में बैठा लिया। विरोध करने पर रितिक ने उसके सिर पर तमंचा और लवी ने पिस्टल लगाकर गोली मारने की धमकी दी। ये लोग उसे मानपुर रोड पर स्थित चक्की पर ले जाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह वह जान बचाकर भागा। इससे पूर्व भी आरोपी उसे जान से मारने की कोशिश कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें