फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pantnagar: नमाज पढ़ रहे व्यक्ति से मारपीट, अटरिया मंदिर सचिव समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Wed, 25 Feb 2026 05:11 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पंतनगर में नमाज पढ़ रहे व्यक्ति के साथ मारपीट और जबरन धार्मिक नारे लगवाने के मामले में अटरिया मंदिर के सचिव और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर क्षेत्र में नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति के साथ सामूहिक मारपीट, गालीगलौज और जबरन धार्मिक नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी अटरिया मंदिर समिति का सचिव अरविंद शर्मा और उसके साथी बताए जा रहे हैं। एसएचओ पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर अरविंद शर्मा और अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वार्ड नंबर-13 रेशमबाड़ी रुद्रपुर निवासी शाहिद (55) ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार को रुद्रपुर क्षेत्र में एक खाली स्थान पर वह नमाज पढ़ रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे अरविंद शर्मा और उसके साथियों ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाए गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट है कि यह कृत्य अरविंद शर्मा नामक व्यक्ति और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से किया है। पीड़ित ने कहा कि यह कानून, धार्मिक स्वतंत्रता एवं सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला है। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें समुदाय विशेष के व्यक्ति से कुछ लोग अभद्र व्यवहार और मारपीट कर रहे हैं। मामले में तहरीर प्राप्त हुई है जिसके बाद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मामले में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र चौधरी, एसपी क्राइम यूएस नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें