फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की टक्कर में युवा व्यापारी की मौत, बाइक चालक घायल

विज्ञापन
विशाल गुप्ता फाइल फोटो - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। कार और बाइक की टक्कर में बाइक के पीछे बैठे एक युवा व्यापारी की मौत हो गई तथा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बुधवार को आवास विकास कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय विशाल गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता सुबह साढ़े दस बजे अपने दुकान में काम करने वाले वाले लोहियाहेड रोड निवासी सुनील गुप्ता के साथ बाइक पर बैठकर झनकइया थाने में पटाखे की दुकान का लाइसेंस बनाने जा रहे थे। इसी बीच मेलाघाट रोड पर पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक कुछ दूरी तक घसीटती हुई गई। इसमें बाइक चालक और पीछे बैठे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने दोनों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया और उसके बाद कार को छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर होने पर सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। सरकारी अस्पताल में डॉ. केसी पंत ने घायल विशाल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया और घायल सुनील का इलाज किया। सूचना पर झनकइया थाने से पहुंचे एएसआई प्रताप सिंह मेहरा ने कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। इधर, युवा व्यापारी अपने पीछे पत्नी श्रद्धा, 7 वर्षीय सोनिका, 5 वर्षीय पुत्र शौर्य आदि को रोता-बिलखता छोड़ गया। एएसआई मेहरा ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें