फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित प्रिया मॉल के पीछे एक अज्ञात युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। खून से सना शव रेलवे बाउंड्री के पास पड़ा मिला। सूचना पर एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रिया मॉल में पार्किंग के ठेकेदार डॉ. एमए राहुल ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी कि रेलवे बाउंड्री के पास करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएसआई विनोद जोशी व सतीश कापड़ी आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर कटे के गहरे घाव थे। किसी धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है। शव के पास बाउंड्री के रेलवे के पोल पर भी खून लगा था। दीवार पर भी खून से सने हाथ के पंजे के निशान पाए गए। घटनास्थल की परिस्थितियों से ऐसा प्रतीत होता है कि वारदात से पहले युवक ने अपने बचाव के लिए भरसक प्रयास किए थे। तलाशी में मृतक के कपड़ों से पांच रुपये के सिक्के के अलावा एक अखबार भी मिला है।
30 सितंबर का यह अखबार हल्द्वानी संस्करण बताया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक नैनीताल क्षेत्र का हो सकता है। उसके दांए कान में रिंग था। कयास लगाया जा रहा है कि संभवत: लूट के इरादे से उसकी हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर स्वेटर, जैकेट व अन्य कपड़े थे। सूचना पर पहुंचे एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र व सीओ मनोज ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों से जरूरी जानकारी जुटाने के बाद घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। एसआई मदन बिष्ट ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
काशीपुर। अज्ञात युवक की निर्मम हत्या के साक्ष्य जुटाने के लिए निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। इसके अलावा घटनास्थल से खून सनी मिट्टी का नमूना भी सील किया गया।
आरपीएफ के अधिकारियों ने भी जुटाई जानकारी
काशीपुर। रेलवे बाउंड्री के पास युवक की हत्या की सूचना मिलने पर आरपीएफ के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर इस संबंध में जानकारी जुटाई। आरपीएफ के एएसआई अमरमणि त्रिपाठी, एसआई इंटेलीजेंस विनोद उपाध्याय वहां पहुंचे। घटनास्थल रेलवे परिसर से बाहर होने के कारण दोनों वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें