फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी, प्रापर्टी डीलर और मासूम बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नैनीताल से लौटते समय छोई (रामनगर) के पास बेकाबू कार पलटने से प्रापर्टी डीलर और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजीडेंसी निवासी प्रापर्टी डीलर अमन रंधावा (27) बुधवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी राशि रंधावा (25) और चार साल की बेटी माहिरा को लेकर नैनीताल घूमने के लिए गया था। साथ में उसका मित्र पुरानी अनाज मंडी निवासी मनदीप लूथरा (26) पुत्र अशोक लूथरा और आवास विकास कालोनी निवासी पारस रावल उर्फ बल्लू (25) भी थे। सभी मनदीप की कार (यूके18 ई-3777) से देर रात घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे नैनीताल से लौटते समय छोई (रामनगर) के पास कार चला रहे पारस ने लघु शंका के लिए गाड़ी रोकी। इसी दौरान अमन रंधावा ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। कुछ ही दूर चलने के बाद एक तीव्र मोड़ पर कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में अमन रंधावा की मौके पर ही मौत हो गई। कार के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
पुलिस ने अमन रंधावा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। चारों घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह अमन की मासूम पुत्री माहिरा ने भी दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां राशि, पारस रावल, मनदीप की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था अमन
काशीपुर। छोई (रामनगर) में संसारा रिजोटर्स के पास हुए सड़क हादसे में अमन और उसकी बच्ची की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अमन बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। बुधवार रात हादसे में घायल हुए पारस उर्फ बब्लू ने वहीं से अपने मित्र मयंक बत्रा को फोन कर इस बारे में बताया। उधर, अमन की पत्नी राशि ने अपने ससुर कश्मीर सिंह को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद मयंक बत्रा, मुकेश रावल आदि वहां पहुंचे। उन्होंने घायलों को काशीपुर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमन के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई पवन रंधावा है। वह मुंबई में नौकरी करता है। पवन ने ही अपने भाई की चिता को मुखाग्रि दी। अमन अपने पिता के साथ प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें