फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलाखेड़ा में गोली मारकर कारीगर की हत्या, सनसनी

विज्ञापन
केलाखेड़ा घटना स्थल पर जांच करती पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा। कैटरिंग व्यवसायी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह बेरिया दौलत लिंक मार्ग पर गांव फतहपुर गांगुली नदी पर व्यवसायी का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना स्थल से 315 बोर का लोडेड तमंचा बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बैरिया दौलत निवासी प्रेम सिंह (43) मंगलवार शाम पांच बजे बाइक से बरहैनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह एक किसान ने गांगुली नदी पुल के पास एक शव देखा तो सूचना केलाखेड़ा थाने में दी। सूचना पर एसओ प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त प्रेम सिंह निवासी बैरिया दौलत के रूप मे हुई। मृतक के शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले। एक गोली पीठ पर दूसरी बायीं कनपटी से सटा कर मारी गई थी। एएसपी राजेश भट्ट, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, एसओजी प्रभारी जसविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ ने बताया कि प्रेम सिंह बाइक को बेरिया दौलत स्थित मीट विक्रेता के पास खड़ी करके पैदल गया था। पुलिस को घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें