फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली भूखंड में मिला फूलमाली का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक माली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक खाली पड़े भूखंड पर पड़ा मिला। मृतक का दायां कान कटा हुआ था और उसके सिर में चोट का निशान था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला लाहोरियान में गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 60 वर्षीय तुलसीराम वहीं मंदिर के बाहर फूल बेचने का काम करते थे। वह शराब पीने के आदी थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से अचानक गायब हो गए। दोपहर तक उनके न लौटने पर परिजनों ने मोहल्ले वासियों को साथ लेकर उनकी खोज शुरू की लेकिन कोई सुराग न लगा। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मोहल्ला अल्ली खां निवासी परवेज कालिया ने अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने तुलसीराम का शव पड़े होने की जानकारी दी। इस पर मृतक का पुत्र रोहित, दामाद रोहित कुमार और पुत्री डॉली आदि मौके पर पहुंच गए। मृतक का दायां कान कटकर गायब था। सिर में चोट लगी थी और शरीर पर खरोंचों के निशान थे। इतनी चोटें होने के बावजूद मौके पर खून के निशान दिखाई नहीं पड़े। सूचना पर सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे, कोतवाली प्रभारी जीबी जोशी, कटोराताल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश, बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज रवींद्र सिंह बिष्ट आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
पत्नी और बेटे की मौत से टूट चुका था तुलसी
काशीपुर। तुलसीराम की पत्नी रानी देवी की 20 साल पहले और एक बेटे प्रदीप की पांच साल पूर्व मौत हो चुकी है। बच्चों के छोटे होने और पत्नी की मौत के बाद उन्होंने जैसे-तैसे परिवार को संभाला लेकिन सड़क हादसे में बेटे की मौत से वह बुरी तरह से टूट गये थे। तुलसी के वर्तमान में दो बेटे प्रदीप व रोहित और एक पुत्री डॉली है। पत्नी और बेटे की मौत के गम में वह अक्सर नशे की हालत में रहते थे। (संवाद)
विज्ञापन

दो साल पूर्व इसी स्थान पर नशे के लिए हुई थी मोना की हत्या
काशीपुर। जिस स्थान पर फूल विक्रेता तुलसीराम का शव बरामद हुआ है, दो जुलाई, 2019 को वहां से कुछ कदम की दूूरी पर खाली पड़े भूखंड से मोहल्ला किला निवासी शाहनवाज उर्फ मोना का शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर भी चोट के निशान पाये गए थे। शाहनवाज के ममेरे भाई नवाब खां ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पांच दिन बाद पुलिस ने मोना हत्याकांड का खुलासा कर उसके साथ रहने वाले अल्ली खां अहाते वाली गली निवासी सलमान उर्फ पानदान को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने शराब के लिए शाहनवाज से सौ रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उसने ईंट से कई वार कर शाहनवाज की हत्या कर दी। तुलसीराम की मौत को भी नशे की लत से जोड़कर देखा जा रहा है। घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति लंबे समय से कच्ची शराब बेचने का धंधा करता है। वहां दिन भर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और अक्सर नशेड़ियों के बीच मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस इस व्यक्ति का गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट में भी चालान कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उसका धंधा बेरोकटोक जारी है।
मृतक के कान और सिर में चोट का निशान बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एपी कोंडे, सीओ काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें