फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में रह रही महिला की विषाक्त पदार्थ से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मायके में रह रही एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

ग्राम बैंतवाला थाना कुंडा निवासी जोगा सिंह की 29 वर्षीय पुत्री रश्मि का विवाह 2018 में जसपुर से हुआ था। ससुरालियों से विवाद के चलते रश्मि पिछले दो वर्षों से अपने मायके में ही रह रही थी। उसने पति समेत ससुरालियों पर आईटीआई थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इसके अलावा उसने संबंधित न्यायालय में भरण पोषण बाद भी दायर किया था। शुक्रवार सुबह उसने अपने घर पर जहर खा लिया। इधर, रश्मि के पिता ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कोर्ट आते जाते समय उसका पति मुकदमा वापस लेने के लिए बेटी पर दबाव बनाता था। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को रश्मि किला बाजार से होकर कोचिंग के लिए जा रही थी। रास्ते में उसके पति ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इधर, एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने विसरा परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें