फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किचन में फंदे से लटकता मिला राजमिस्त्री

Sun, 17 Aug 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद को लेकर तनाव में था मृतक
विज्ञापन

रुद्रपुर। भदईपुरा में एक राजमिस्त्री किचन में फंदे से लटकता मिला। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक वह एक जमीन के विवाद को लेकर तनाव में था।
शाहजहांपुर के थाना निगोही के तालगांव निवासी दीपक अपनी पत्नी राजकुमारी और चार बच्चों के साथ भदईपुरा में किराये पर रहता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार आधी रात वह रसोईघर में फंदे पर लटकता मिला। उसकी पत्नी राजकुमारी के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दीपक को फंदे से उतारकर अचेत हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे। इंचार्ज को मृतक की पत्नी ने बताया कि दीपक का अपने गांव में जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद में उन्होंने करीब चार लाख रुपये लगा दिए थे। इसके बाद भी मामला निपट नहीं पाया था, इसको लेकर पति तनाव में थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात वह खुद पर हमले का अंदेशा जताते हुए बेचैन थे और सो नहीं पा रहे थे। बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी ने उसे फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें