फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिनशेड के एंगल में लटका मिला सेल्समैन का शव

विज्ञापन
काशीपुर, मृतक अंकुर का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एक सेल्समैन का शव खाली प्लाट में बने कमरे में एंगल के सहारे टिनशेड में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र के श्यामपुरम निवासी अंकुर कुमार (29) अपने भाई विशाल कुमार के साथ गुटखे के सेल्समैन का काम करता था। उसके पिता सुरेश गुप्ता बाजपुर रोड पर द्रोणासागर के बाहर चाय की दुकान लगाते थे। अंकुर नशे का आदी था। उसके घर के पास ही विंध्यवासिनी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति का भूखंड है। इसमें बना एक कमरा अंकुर ने किराए पर लिया हुआ था। अंकुर शाम के समय अक्सर वहीं रहता था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अंकुर अपनी साइकिल लेकर काम के लिए निकला। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। रविवार सुबह उसकी मां शोभा उसे तलाशते हुए उक्त कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन अंकुर की साइकिल वहीं खड़ी थी।
सूचना पर आईटीआई थाने के एसआई मनोज देव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंकुर का शव बिजली की केबल के सहारे टिनशेड के एंगल से लटका हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अविवाहित था। उसकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें