फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर: चलती बाइक में जेब से मोबाइल निकालना पड़ा भारी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

Fri, 11 Sep 2026 12:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर में चलती बाइक में जेब से मोबाइल निकालना एक युवक को भारी पड़ गया। अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अमित कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर में चलती बाइक में जेब से मोबाइल निका लना एक युवक को भारी पड़ गया। अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


कुशीनगर निवासी मारकंडेश्वर सिंह पंतनगर विवि के हॉस्पिटल में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह संजय कालोनी में मकान बनाकर रहने लगे थे और कुछ समय पूर्व उनकी मृत्यु भी हो चुकी है। उनका छोटा पुत्र अमित कुमार सिंह (33) बीते बुधवार की दोपहर अपनी बाइक (यूके-06/बीक्यू 9277) से किच्छा से रुद्रपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान चुकटी देवरिया टोल प्लाजा से लालपुर के बीच उसके मोबाइल की घंटी बजी, तो उसने बाइक रोकने के बजाय चलती बाइक पर ही पैंट की जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश की। जिसमें बाइक अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में वह बहुत गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय निवसियों ने टोल प्लाजा से एंबुलेंस मंगाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी।

परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी, और उसका एक 11 माह का बेटा भी है। इस हादसे से मृतक की मां, पत्नी, बड़े भाई व अन्य संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें