फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Aug 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। हाईवे पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर बाइक सवार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




बाजपुर के गांव पोपपुरी निवासी रहीस (50) अपनी पत्नी शकीला और रिश्तेदार नाजरा के साथ रुद्रपुर से दवाई लेकर बाइक से लौट रहा था कि केलाखेड़ा के निकट गांव बिजपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पर उनकी बाइक पीछे से तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचें लोगो ने घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय बाजपुर भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने रहीस की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन रहीस को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें