रुद्रपुर। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे होमगार्ड स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया। परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह सुप्याल ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम, उत्तराखंड मोटर वाहन नियमावली के साथ ही वाहनों के प्रकार, वाहनों से संबंधित प्रपत्रों की जानकारी दी। वहां पर होमगार्ड कमाडेंट प्रतिमा आदि मौजूद थे।