फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सारथी पोर्टल ठप, एक घंटे परेशान रहे लोग

Fri, 15 Aug 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल का सर्वर डाउन होने से एक घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। पोर्टल के काम न करने के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सारथी पोर्टल के माध्यम से टैक्स जमा करने, लाइसेंस शुल्क समेत कई कार्य किए जाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11.15 बजे सारथी पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया। पोर्टल न चलने से टैक्स, लाइसेंस शुल्क जमा करने के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे लोगों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। करीब 12.15 बजे सर्वर की खराबी दूर होने के बाद कामकाज शुरू हुआ। एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि सर्वर डाउन होने से दिक्कत आई। खराबी दूर होने पर कार्यालय पहुंचने सभी लोगों के कार्य हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें