फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर आए बुजुर्ग की कोर्ट परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 02 Feb 2019 12:20 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

विचाराधीन मामले की सुनवाई के लिए जिला न्यायालय में तारीख पर आए खटीमा के एक बुजुर्ग की कोर्ट परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक एनडीपीएस के एक मामले में कोर्ट में तारीख पर पहुंचा था। सरपुड़ा (खटीमा) निवासी टहल सिंह (57) पुत्र जागीर सिंह का रुद्रपुर न्यायालय में एनडीपीएस का एक मामला विचाराधीन था।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर टहल सिंह शुक्रवार को पहुंचा था। दोपहर में कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने टहल सिंह को कोर्ट के शौचालय में बेहोश पड़ा देख उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि टहल सिंह अविवाहित था और फिलहाल नानकपुरा टांडा गुरुद्वारे में सेवादारी कर वहीं रह रहा था।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक को टहल सिंह की मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें