काशीपुर में सड़क पार कर रहे एक युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया और पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
काशीपुर में सड़क पार कर रहे एक युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रतापपुर निवासी बबलू (30) पुत्र स्व. दौलत सिंह गांव के बाहर टीटू की बैल्डिंग की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान से सड़क पार लगे ठेले से फास्टफूट लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी के चालक ने उसे रौंद दिया। हादसे में बब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां दर्जनों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। चालक पिकप छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवाया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली है।
मृतक के परिवार में मां आशा देवी के अलावा दो भाई अजय व रोहित भी है। बहन की शादी हो चुकी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।