फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे का लालच और फिर हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में आक्रोश

Wed, 11 Nov 2026 11:21 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में दस नवंबर की शाम एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच देकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची बच्ची ने रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना दस नवंबर 2026 की शाम करीब 6:15 बजे की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि कालोनी निवासी नीरज उर्फ चेनू उर्फ पंकज पुत्र आलोक उसकी आठ वर्ष की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी उसे शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर आईटीआई कोतवाली पहुंचें। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी नीरज उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें