काशीपुर। आदर्श जाटव कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को समिति कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें 14 अप्रैल को दढि़याल रोड स्थित आंबेडकर भवन में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि सबसे पहले बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इस दौरान समिति अध्यक्ष धन सिंह, कृपाल सिंह, सुभाष चंद्र, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद