खटीमा। मनीष चंद की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मझोला और भूड़ा किशनी के बीच खेला गया। इसमें मझोला ने भूड़ा किशनी को सात विकेट से पराजित किया। मुख्य अतिथि व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने मैच का शुभारंभ किया।
भूड़ा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। जवाब में मझोला इलेवन की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। गीता धामी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिया। वहां पर मनीष चंद की माता हरकेश चंद, सुमित बहादुर पाल, चंद्रशेखर मुडेला, हिमांशु चंद, सतीश चंद्र भट्ट, नवीन भट्ट, महेंद्र चंद, रेंजर मनोज कुमार पांडे आदि थे।