फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया जग में माया तेरी अपरंपार...

Fri, 01 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ओ मेरी लक्ष्मी मैया जग में माया तेरी अपरंपार... और प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... आदि भजनों से मशहूर गायक लखविंदर सिंह लक्खा ने भक्तों को झूमने से मजबूर कर दिया। बृहस्पतिवार को तड़के मां तारा रानी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ मां भगवती के जागरण का समापन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि शहर में इस तरह के आयोजन भाईचारा का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

  बुधवार रात रिद्धि सिद्धी जागरण मंडल द्वारा रामलीला मैदान में मां भगवती का विशाल द्वितीय जागरण आयोजित किया गया। इसका मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मां भगवती की अखंड ज्योति जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद मुंबई के भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा एंड पार्टी ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना के साथ जागरण की शुरुआत की। टी-सीरीज गायक लखवीर सिंह लक्खा ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाते हुए प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भजन गुनगुनाया। इस दौरान मां के जयकारे गूंज उठे और भक्त थिरकने लगे। हे शारदा, हंसवाहिनी, करुणामयी, वरदायिनी, करतल मां वीणावदिनी, मां सरस्वती, मां सरस्वती..., ओ मेरी लक्ष्मी मैया जग में माया तेरी अपरंपार..., जैसे भजन सुनकर मां के भक्त रात भर झूमते रहे।
  सुबह चार बजे मां तारा रानी की कथा के साथ आरती हुई और फिर जागरण का समापन हो गया। संचालन संजय जिंदल ने किया। जागरण में सितारगंज के अलावा नानकमत्ता, शक्तिफार्म, खटीमा, किच्छा, रुद्रपुर तक से लोग पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व सीएम पुत्र सौरभ बहुगुणा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार मित्तल, अमरजीत सिंह कटवाल, खतीब अहमद, गुरजीत सिंह, एसडीएम भगत सिंह फोनिया, हुकुमचंद मित्तल, रोशन लाल अग्रवाल, लक्खा सिंह, मुकेश गर्ग, संजय गोयल, राकेश त्यागी, एडवोकेट कमल जिंदल, शीतल सिंघल, गौरव गोयल, सौरभ सिंघल, विनय गर्ग, अंकित गोयल, अंकित मित्तल, पीयूष गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें