फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी काला की कनाडा में गोली मारकर हत्या

Fri, 16 May 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह काला की कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में कथित तौर पर शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर अभी उसकी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में बताया जा रहा है कि शूटरों ने कनाडा के ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर में हाउस ऑफिस के पास हरजीत सिंह उर्फ काला (50) को गोली मार मारी। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। काला के परिवार में मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
उस पर काशीपुर कोतवाली में यूएपीए, 386, 302 आदि में केस दर्ज थे और 50 हजार का इनाम भी घोषित था। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स पर हरजीत सिंह काला की गोली मारकर हत्या की पोस्ट प्रसारित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें