फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बालिका वर्ग में महुआडाबरा बनी ओवरऑल चैंपियन

Sun, 30 Aug 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विद्यालयी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बीएसवी इंटर कॉलेज जसपुर के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा की टीम ओवरऑल चैंपियन बनीं। टीम ने तीनों वर्गों का फाइनल मैच जीतक खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि बालिकाओं के अंडर-14 आयु वर्ग में पीएमश्री जीआईसी महुआडाबरा ने जीआईसी हमीरावाला को हराया। अंडर-17 में महुआडाबरा ने बीएसवी इंटर कॉलेज को कड़े मुकाबले में हराया। अंडर-19 का फाइनल भी महुआडाबरा की टीम ने जीत लिया। बालकों के अंडर-14 के फाइनल में पीपीएनटी ने बीएसवी इंटर कॉलेज को हराकर खिताब जीता। अंडर-17 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर वन ने पीपीएनटी को शिकस्त देकर प्रतियोगिता जीती। अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल में बीएसवी इंटर कॉलेज ने जीआईसी महुआडाबरा को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहां ब्लॉक खेल समन्वयक सुभाष चंद्र, ताविंदा अली, अनूप सिंह, संजय वर्मा, राजेश चौधरी, अजय राज सैनी, रवि कुमार, विनोद कुमार, प्रफुल्ल कौशिक, प्रदीप कुमार, राजीव कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें