फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विधायक पांडेय के घर पहुंचे महेंद्र भट्ट, बंद कमरे में हुई गुफ्तगू

Wed, 25 Feb 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गूलरभोज में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
गूलरभोज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शुक्रवार को गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के गूलरभोज स्थित आवास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई। भट्ट के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक एकजुटता बेहद जरूरी है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रह कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। मुलाकात को संगठनात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
विधायक पांडेय बीते कुछ समय से सरकार के कार्यों, विशेषकर कानून व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का उनके आवास पर पहुंचना राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन किसी भी प्रकार की आंतरिक असहमति को दूर कर एक मजबूत संदेश देना चाहता है। हालांकि पार्टी की ओर से इस बैठक को नियमित संगठनात्मक कार्यक्रम बताया गया है।



व्यक्ति से व्यक्ति का टकराव हो सकता है। संगठनात्मक रूप से सब एक हैं। पार्टी को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा तीसरी बार भी उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएगी। - -अरविंद पांडेय, विधायक, गदरपुर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें