फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ईएनटी विभाग में बढ़ने लगे गले में दर्द और खराश के मरीज

Wed, 25 Feb 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मौसम के बदलता मिजाज लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ने लगा है। इस दौरान गले में दर्द की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल की ओर रुख कर रहे हैं। ईएनटी ओपीडी में ऐसे मरीजों का इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

महा शिवरात्रि के बाद सुबह-शाम ठंड हो रही है। दोपहर में गर्मी होने लगी है। इससे कभी मौसम गर्म और कभी ठंडा हो रहा है। तापमान में भी बदलाव हो रहा है। इसमें लापरवाही बरतने से जुकाम, गले में दर्द, खराश आदि की शिकायत हो रही है। इससे ग्रस्त रोज कई मरीज अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या भी अधिक देखने को मिल रही है। ईएनटी चिकित्सक डॉ. प्रियांक चौहान ने बताया कि एक सप्ताह से ओपीडी 50-60 तक पहुंच रही है। इनमें करीब 20-25 मरीज गले में दर्द, खराश और जुकाम के पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में यह मरीज 10-15 आते हैं। अस्पताल में दवाइयां पर्याप्त है। बदलते मौसम में मरीजों को लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें