शक्तिफार्म। मतुआ अनुयायियों के आराध्य श्री श्री हरिचांद ठाकुर के 215वीं जयंती पर आयोजित होने वाले वारुणी गंगा स्नान महोत्सव के लिए गठित कमेटी में जयंत मंडल अध्यक्ष और तापस मिस्त्री महासचिव मनोनीत हुए।
गुरुग्राम के हरि गुरुचांद धर्म मंदिर में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय वारुणी महोत्सव के लिए समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रबीन खान उपाध्यक्ष, जयंत विश्वास और कुशल गोलदार कोषाध्यक्ष, हरीश दास उपसचिव, बिजन राय, अमित बैरागी और मंजीत खान आडिटर, दिलीप मिस्त्री और किरन बसु संरक्षक मनोनीत किए गए।
अध्यक्ष ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 16 मार्च को अधिवास के साथ हरिनाम कीर्तन, 17 मार्च को गंगा स्नान, भंडारा और जात्रा नाटक जानोकीर फूलसज्जा, 18 मार्च को जात्रा नाटक काजोल रेखा, 19 मार्च को जात्रा नाटक सोतीर ओभीशापे पागला भोला, 20 मार्च को बाउल संगीत कार्यक्रम होगा।
वहां पर सुधांशु सिकदर, गोकुल विश्वास, श्रीकान्त विश्वास, प्राण बढ़ई, जितेंद्र भुइया, सुकुमार मंडल, दीपक सरकार, आकाश हलदार, असीत मंडल, संजीत खान, पूर्णेन्दु खान, दुलाल मंडल आदि थे।