फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छठ पर्व से पहले हुई महादेव नगर की सफाई

Mon, 02 Nov 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रशासन ने छठ पर्व की तैयारियां शुरु कर दी है। श्रृद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सिचाई विभाग ने महादेवनहर की सफाई कराई। अब इसमें साफ पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

काशीपुर में काफी संख्या में पूर्वांचल के लोग निवास करते है। जो लोक आस्था का पर्व छठ धूमधाम के साथ मनाते हैं। दीपावली के बाद यह पर्व मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए काशीपुर मेंं चैती परिसर के पास महादेव नहर पर छठ घाट बना है। हर साल सैकड़ों व्रती परिवार यहां के घाटों पर ही भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। सिंचाई विभाग के एई गौरव पाठक ने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से नहर में जमा कूड़ा, पॉलीथिन और सिल्ट की सफाई कराई गई। एक बार नहर में फिर से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। 12 नवंबर से नहर में साफ पानी छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें