फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वन टीम की घेराबंदी तोड़ डंपर लेकर यूपी भागे माफिया

Mon, 28 Apr 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में अवैध उपखनिज लदे डंपर की घेराबंदी की। वन टीम के साथ धक्कामुक्की कर माफिया डंपर लेकर यूपी की तरफ भाग गए। वन टीम ने हवाई फायर भी किया।
विज्ञापन


शनिवार शाम सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में सूचना के आधार पर वन विभाग के एसडीओ किरन शाह और एसओजी प्रभारी अशोक कुमार टम्टा टीम के मौके पर पहुंचें। वन टीम ने डंपर का पीछा किया। इस पर खनन माफिया एकत्र हो गए। उन्होंने जंगलात टीम के साथ धक्कामुक्की की और भाग गए। बताया गया कि यूपी क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर के पास उप खनिज उतार दिया। चालक डंपर लेक भाग गया। एसओजी प्रभारी टम्टा ने बताया कि डंपर पकड़ा नहीं जा सका। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें