शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति का प्रथम वार्षिक अधिवेशन
शक्तिफार्म। राज्य में महिलाओं के पहले एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति ने एक वर्ष में छह करोड़ का कारोबार किया। रविवार को इसके पहले वार्षिक अधिवेशन में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने समूह की सदस्यों को 16 लाख रुपये का लाभांश और बोनस के चेक वितरित किया। एफपीओ की अध्यक्ष प्रभा रावत ने बताया कि आगामी वर्ष में मशरूम उत्पादन, बुनाई आदि का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
रविवार को हुए अधिवेशन में पहुंचे मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक महिला को स्वरोजगार व आर्थिक स्थिति मजबूत करने का उनका सपना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एफपीओ को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए हरसंभव मदद करेंगे। योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देश में गठित 1000 एफपीओ में शक्तिफार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति ने एक वर्ष में ही देश के शीर्ष 10 में स्थान बना लिया है। इससे जुड़ीं करीब 600 महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चुकी है। वहां पर कमल जिंदल, अमरजीत कटवाल, आरएन तिवारी, उषा सरदार, सुनीता राणा, अनिमा हाल्दार, मंजू देवी, संजना मंडल, अनिमा हाल्दार आदि थीं।