फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नशेड़ी बनाया और फिर बाइक चोरी में किया शामिल

विज्ञापन
नानकमत्ता में चोरी की बाइकों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ बाइक लिफ्टर गैंग के दो नाबालिगों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी गईं सात बाइकें मिलीं। जबकि गिरोह का सरगना हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर बाल न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने पुलिस टीम को पंद्रह सौ रुपये ईनाम की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए नाबालिगों को उनके सरगना ने पहले नशे का आदी बनाया और फिर नशे की पूर्ति के लिए उन्हें बाइक चोरी के धंधे में डाल दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस टीम के साथ खकरा पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। नानकमत्ता की ओर से बिना नंबर की बाइक पर जा रहे दो नाबालिगों ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा तो बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, परंतु संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक सहित गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को हिरासत मे ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात कबूली। बताया कि बाइक चोरी कर गिरोह के सरगना ग्राम मड़इया हट्टू, थाना केलाखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह को देते थे। सरगना खकरा पुल के नीचे खेत में अन्य चोरी की बाइकों के साथ खड़ा उनका इंतजार कर रहा था। पुलिस ने दोनों के साथ मौके पर छापा मारा तो पुलिस टीम को देखकर सरगना सुरेंद्र मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से बाइक यूके18-5984, यूके18डी-6933 और पांच अन्य बिना नंबर की बाइक बरामद कीं। बरामद बाइकों में से एक बाइक नानकमत्ता क्षेत्र, एक खटीमा, दो गदरपुर तथा तीन बाजपुर क्षेत्र से चोरी हुई हैं। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों और फरार सरगना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसओ भट्ट ने बताया कि सरगना की यहां देवकली ठेरा गांव में ससुराल है और घर जमाई बनकर यहां रहता था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। टीम में एसआई दीपक कौशिक, अवनीश कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, रोहित चौधरी, बलविंदर कुमार, लोकेश तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें