फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लुधियाना जा रही बस में 55 की जगह 75 सवारियां मिली, दस्तावेज जब्त

Fri, 23 Jan 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। परिवहन विभाग ने दस्तावेज के अभाव एवं मानकों को दरकिनार कर मार्ग पर फर्राटा भरने वाले 200 वाहनों का चालान कर 12 गाड़ियां सीज की हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम ने मुरादाबाद रोड, रामनगर रोड और हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुंडेश्वरी रोड पर टीम ने वाहनों को रोककर जांच की। एक ट्रैक्टर का प्रयोग व्यावसायिक प्रयोग करते पाया गया। जसपुर रोड हाईवे पर एक डग्गामार बस को रोक कर चेकिंग की। यह बस लखीमपुर खीरी के पलिया से लुधियाना जा रही थी जिसमें 55 की जगह 75 सवारियां मिलीं।
टीम ने दस्तावेज जब्त कर इस बस के चालक की आरसी और डीएल निलंबन करने की संस्तुति की बात कही है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बिना कर, बिना फिटनेस के खनन कार्य में लिप्त चार डंपरों को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने बताया कि पलिया से लुधियाना जाने वाली बस के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। आरसी और डीएल निलंबित किया जाएगा। दो दिनों में बिना कर, बिना फिटनेस के चार डंपर, एक ट्रैक्टर, एक डग्गामार बस समेत 12 वाहन सीज किए गए हैं। मानकों का अवहेलना करने पर 200 वाहनों का चालान किया गया है। चेकिंग निरंतर चलाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें