फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इमरजेंसी वार्ड के मरीजों के लिए नहीं है शौचालय

Fri, 23 Jan 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इस दौरान मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी शौचालय बनाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

बीती नवंबर से एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी कक्ष के पास चार बेड का इमरजेंसी वार्ड शुरू किया गया है। यहां अभी तक करीब 35 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसमें सर्दी से बचाव के लिए ब्लोअर भी लगाया गया है लेकिन मरीजों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है। बताया गया कि मरीज यूरीन बैग और अन्य व्यवस्था से काम चला रहे हैं लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने बताया कि पूर्व में वार्ड के पास शौचालय के जाने का रास्ता बंद था। अब इस रास्ते को खुलवा दिया गया है। पुरुष वार्ड के सामने शौचालय बना है। इसकी इमरजेंसी वार्ड से ज्यादा दूरी नहीं है। इसलिए इस वार्ड में शौचालय बनाने की अभी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें