बाजपुर। चार बच्चों की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। आरोपी से शादी पर अड़ी महिला दो बोतलों में पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची और आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
आरोप है कि मोहल्ला केशवनगर निवासी चार बच्चों की मां और पड़ोस के युवक में प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए। मामला उजागर होने पर उसके और उसके पति से अनबन हो गई। इस पर उसने पति को तलाक दे दिया। उसके बाद आरोपी ने शादी से मना कर दिया, इससे महिला बेघर हो गई। बृहस्पतिवार को महिला पेट्रोल भरी दो बोतल लेकर कोतवाली गेट के सामने आ धमकी। महिला पुलिस कर्मियों ने आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला को दबोच लिया। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की बात कही।
पीड़ित महिला आरोपी युवक पर कार्रवाई नहीं चाहती बल्कि उसके साथ रहने के लिए अड़ी है। पूर्व प्रधान लियाकत अली ने बताया कि पंचायत कर समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। महिला के चार बच्चे उसके पति के पास है।