फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्यार, युवती पकड़ी, युवक फरार

Sun, 11 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फेसबुक पर इश्क कर बैठी मेरठ की छात्रा पर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह एक युवक के झांसे में आकर कोर्ट मैरीज कर ली। काफी खोजबीन के बाद उसके खटीमा में होने की खबर मिली। इस पर मेरठ से यूपी पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छात्रा को बरामद कर लिया, अलबत्ता युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस छात्रा को अपने साथ ले गई।


मेरठ निवासी पिता ने बताया कि उसकी पुत्री कॉलेज की छात्रा है। 29 नवंबर को वह घर से गायब हो गई थी। खोजबीन करने पर पता चला था कि कोई खटीमा निवासी युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया है। उन्होंने इस मामले में मेरठ के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जब युवती के खटीमा में होने की जानकारी मिलने पर वह पुलिस के साथ यहां पहुंचे और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई है। युवती ने बताया कि आरोपी युवक से उसकी पहचान फेसबुक में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनमें बातचीत होती रही और वह युवक के प्रेम में फंस गई। बताया कि बाद में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। अलबत्ता वह अपने परिजनों और यूपी पुलिस के साथ मेरठ चली गई है। उसे सोमवार या मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस संबंध में कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि यह मामला यूपी का था और उनके आग्रह पर सहयोग किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें