।
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधन कमेटी के चुनाव में दो हलको के डायरेक्टरों के लिए 127 डेलीगेटों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव को लेकर रविवार को दूसरे चरण में बाजपुर और शाहजहांपुर हलको के डायरेक्टर पद के लिए मतदान हुआ। डायरेक्टर बनने के लिए बाजपुर से तीन और शाहजहांपुर से चार प्रत्याशी मैदान में हैं। बाजपुर से 66 में से 65 डेलीगेट मतदाताओं ने वोट डाले, वहीं शाहजहांपुर के 106 में से 62 डेलीगेटों ने मतदान किया।
सभी मतदाता समय से मतदान स्थल गुरुद्वारा साहिब के सराय पहुंचे। यहां खुफिया विभाग और पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में मतदान किया। गुरुद्वारा परिसर में सिख धर्म के लोगों को एक छोटी कृपाण के अलावा सभी अस्त्र शस्त्र ले जाने पर पाबंदी थी। वहां चुनाव अधिकारी अमनिंदर सिंह, प्रबंधक सरदार रणजीत सिंह, लेखा अधिकारी रणजीत सिंह राणा, सीओ राजेश भट्ट, थानाध्यक्ष सलाउद्दीन, एसआई खुशवंत सिंह के अलावा खुफिया विभाग और भारी पुलिस बल एवं पीएसी तैनात रही।